November 24, 2026

सामुदायिक पुलिसिंग सेल ने चलाया डोर-टू-डोर नशा मुक्ति अभियान

Faridabad/Alive News: सामुदायिक पुलिसिंग सेल फरीदाबाद ने 24 नवंबर को नशा मुक्ति अभियान के तहत डोर-टू-डोर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया। टीम ने घर-घर जाकर लोगों को नशे के दुष्प्रभाव बताए और नशा तस्करों की सूचना पुलिस को देने के लिए प्रेरित किया।​

इस दौरान बीके अस्पताल में भी आमजन को नशा छोड़ने के लिए प्रोत्साहित किया गया और इच्छुक लोगों के फॉर्म भरवाकर उन्हें चिकित्सा सहायता दिलवाई गई। साथ ही, युवाओं को सड़क सुरक्षा का पाठ पढ़ाते हुए सार्वजनिक सड़कों पर खतरनाक वाहन स्टंट न करने और यातायात नियमों का पालन करने की अपील की गई।