Faridabad/Alive News: डीएवी शताब्दी महाविद्यालय के भौतिक विज्ञान विभाग की ओर से सोमवार को बीएससी विद्यार्थियों के अभिभावकों के लिए अभिभावक-शिक्षक बैठक (पीटीएम) आयोजित की गई। इसमें विद्यार्थियों की शैक्षणिक प्रगति, उपस्थिति, अनुशासन और कक्षा में सहभागिता को लेकर चर्चा की गई। शिक्षकों ने अभिभावकों को विद्यार्थियों के प्रदर्शन और सुधार की जरूरत वाले क्षेत्रों की जानकारी दी। अभिभावकों ने भी अपने सुझाव साझा किए। प्राचार्य डॉ. नरेंद्र कुमार ने बैठक की सराहना करते हुए कहा कि विद्यार्थियों के बेहतर भविष्य के लिए अभिभावकों और शिक्षकों के बीच समन्वय जरूरी है। आयोजन विभागाध्यक्ष डॉ. राज कुमारी के मार्गदर्शन में हुआ।
डीएवी कॉलेज में बीएससी विद्यार्थियों के अभिभावकों से की चर्चा

