November 22, 2026

हरियाणा बोर्ड के 10वीं व 11वीं के विद्यार्थियों के लिए निशुल्क कोचिंग, चयन परीक्षा 29 नवंबर को

​Faridabad/Alive News: मानव सेवा समिति हरियाणा बोर्ड के 10वीं और 11वीं के विद्यार्थियों के लिए ‘मानव सुपर-21’ के तहत निशुल्क कोचिंग शुरू करने जा रही है। समिति के अध्यक्ष कैलाश शर्मा व संयोजक सुभाष शर्मा ने बताया कि आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के प्रतिभाशाली छात्रों को बेहतर परीक्षा तैयारी का अवसर देने के उद्देश्य से यह पहल की गई है। इसके अंतर्गत 10वीं के छात्रों को गणित व विज्ञान तथा 11वीं के छात्रों को भौतिकी, रसायन विज्ञान और गणित की निशुल्क कोचिंग दी जाएगी।​

कोचिंग में प्रवेश के लिए चयन परीक्षा रविवार, 29 नवंबर को दोपहर 2 बजे सेक्टर-10 स्थित मानव भवन में आयोजित होगी। हरियाणा बोर्ड के सरकारी व निजी स्कूलों के इच्छुक विद्यार्थी 27 नवंबर तक अपने आधार कार्ड की फोटोकॉपी मानव भवन, सेक्टर-10 में जमा कर पंजीकरण करा सकते हैं। परीक्षा परिणाम के आधार पर 21-21 विद्यार्थियों के बैच बनाकर 1 दिसंबर से कक्षाएं प्रारंभ की जाएंगी।