Faridabad/Alive News: फरीदाबाद पुलिस की क्राइम ब्रांच सेक्टर-48 की टीम ने अवैध हथियार रखने के आरोप में एक युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान सूरजकुंड निवासी करन के रूप में हुई है। पुलिस ने उसके कब्जे से एक देसी कट्टा बरामद किया है।
पुलिस के अनुसार, 13 नवंबर को क्राइम ब्रांच की टीम को सूचना मिली थी कि करन के पास अवैध हथियार है। सूचना के आधार पर टीम ने कार्रवाई करते हुए उसे गुरुग्राम-फरीदाबाद रोड के पास से गिरफ्तार कर लिया।
पूछताछ में सामने आया कि आरोपी ने यह देसी कट्टा अपने एक दोस्त से दिल्ली के जैतपुर इलाके में 5 हजार रुपये में खरीदा था। आरोपी एक निजी कंपनी में मजदूरी करता है।
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ थाना सूरजकुंड में शस्त्र अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस ने उसे अदालत में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।

