November 11, 2026

सोनीपत में शराब पार्टी के दौरान खूनी संघर्ष: टोंट कसने पर दोस्त ने सब्जी काटने वाले चाकू से की युवक की हत्या

हरियाणा के सोनीपत में लिवान गांव स्थित एक किराए के कमरे में शराब पार्टी के दौरान मामूली कहासुनी पर एक युवक की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान उत्तर प्रदेश निवासी कर्ण (डेढ़ माह से किराए पर रह रहे) के रूप में हुई है, जो यहाँ एक दाल की फैक्ट्री में काम करता था।​पड़ोसी युवक विवेक के अनुसार, मंगलवार रात कर्ण और नेपाल निवासी राजकुमार कमरे में बैठकर शराब पी रहे थे। इसी दौरान किसी बात पर आपस में टोंट कसने को लेकर कहासुनी शुरू हो गई। विवाद बढ़ने पर आरोपी राजकुमार ने कमरे में रखा सब्जी काटने वाला चाकू उठाया और कर्ण के पेट में ताबड़तोड़ वार कर दिए, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया।​सूचना मिलते ही पुलिस और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुँची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सोनीपत सिविल अस्पताल के शवगृह में भिजवा दिया है। पुलिस ने मृतक के परिजनों को सूचना दे दी है और उनकी शिकायत के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।