Faridabad/Alive News: धीमान समाज संगठन की ओर से भगवान श्री विश्वकर्मा जी का पूजनोत्सव, हवन और विशाल भंडारा आयोजित किया गया। कार्यक्रम में संगठन के प्रधान राममेहर धीमान ने समाज के लोगों का स्वागत किया। इस दौरान बल्लभगढ़ विधायक मूलचंद शर्मा और पार्षद प्रतिनिधि ज्ञानेंद्र भारद्वाज का भी स्वागत एवं सम्मान किया गया। राममेहर धीमान ने कहा कि समाज को शिक्षा, रोजगार और सामाजिक सहयोग के क्षेत्र में एकजुट होकर काम करना चाहिए। बच्चों की शिक्षा, युवाओं के भविष्य और जरूरतमंद परिवारों की सहायता के लिए सामूहिक प्रयास जरूरी हैं।
सामाजिक एकता और जरूरतमंदों की मदद के लिए आगे आएं समाज के लोग: राममेहर धीमान

