November 11, 2026

फरीदाबाद में सुबह-शाम हल्की ठंड, दिन में खिली रहेगी धूप

Faridabad/Alive News: शहर में मौसम का मिजाज धीरे-धीरे बदलने लगा है। सुबह और शाम हल्की ठंड महसूस होने लगी है, जबकि दिन में धूप निकलने से लोगों को राहत मिल रही है। बुधवार को भी मौसम साफ रहने और दिनभर धूप खिलने का अनुमान है। तापमान में फिलहाल ज्यादा बदलाव होने की संभावना नहीं है।

मौसम के अनुमान के अनुसार, बुधवार को अधिकतम तापमान 31 डिग्री और न्यूनतम 15 डिग्री सेल्सियस रह सकता है। वहीं, गुरुवार को तापमान में हल्की बढ़ोतरी के साथ अधिकतम 32 डिग्री और न्यूनतम 15 डिग्री रहने का अनुमान है। शुक्रवार को भी अधिकतम तापमान 32 डिग्री और न्यूनतम 15 डिग्री के आसपास रह सकता है। सुबह-शाम ठंड को देखते हुए लोगों को हल्के गर्म कपड़े पहनने की जरूरत महसूस होने लगी है।