November 8, 2026

बस्तर में जवानों के साथ दिवाली मनाएंगे PM मोदी, लिखा- वीर जवानों, उनके बलिदान, त्याग और तपस्या को नमन करने जा रहा हूं

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हर बार की तरह इस बार भी देश के वीर जवानों के साथ दिवाली मनाने का फैसला किया है। दिवाली की सुबह पीएम मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट करके जानकारी दी कि वे हमारे बहादुर सुरक्षाबलों के साथ दिवाली मनाने के लिए बस्तर जा रहे हैं। यह वह इलाका है जहां कभी नक्सलवाद का बोलबाला था और अब यहां विकास तेजी से हो रहा है।

बस्तर में विकास की बहार पीएम मोदी ने अपने X पोस्ट में लिखा, ‘दीपावली के पावन अवसर पर बस्तर जा रहा हूं। कल तक जहां नक्सलियों का कहर था वहां आज विकास की बहार है। वीर जवानों, उनके बलिदान, त्याग और तपस्या को नमन करने जा रहा हूं।’

पिछले साल INS विक्रांत पर मनाई थी दिवाली गौरतलब है कि देश भर में रोशनी के महापर्व दिवाली की धूम है, जहां हर कोई अपने परिवार के साथ खुशियां मना रहा है, वहीं प्रधानमंत्री हर साल की तरह देश के वीर सुरक्षाकर्मियों के बीच यह पर्व मना रहे हैं। पिछली बार (2025 में) पीएम मोदी ने गोवा में INS विक्रांत पर नौसेना के जवानों के साथ दिवाली मनाई थी।

साल-दर-साल जवानों के संग PM मोदी की दिवाली (List)

  • 23 अक्टूबर 2014: सियाचीन, लद्दाख
  • 11 नवंबर 2015: खासा बॉर्डर, पंजाब
  • 30 अक्टूबर 2016: सुमदो, हिमाचल प्रदेश
  • 18 अक्टूबर 2017: गुरेज सेक्टर, जम्मू-कश्मीर
  • 7 नवंबर 2018: हर्षिल, उत्तराखंड
  • 27 अक्टूबर 2019: राजौरी, जम्मू-कश्मीर
  • 14 नवंबर 2020: जैसलमेर, राजस्थान
  • 4 नवंबर 2021: नौशेरा, जम्मू-कश्मीर
  • 24 अक्टूबर 2022: करगिल, लद्दाख
  • 12 नवंबर 2023: लेपचा, हिमाचल प्रदेश
  • 31 अक्टूबर 2024: सर क्रीक, गुजरात
  • 20 अक्टूबर 2025: INS विक्रांत, गोवा