Faridabad/Alive News: शेयर मार्केट में मोटा मुनाफा कमाने का लालच देकर साइबर ठगी करने वाले गिरोह के खिलाफ बड़ी कार्रवाई सामने आई है। साइबर थाना बल्लभगढ़ की टीम ने कार्रवाई करते हुए फर्जी फर्म के नाम पर बैंक खाता उपलब्ध कराने वाले आरोपी उजैफ कासिफ (निवासी दरियागंज, दिल्ली) को गिरफ्तार कर लिया है। अदालत ने आरोपी को 3 दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया है।
शिकायतकर्ता के अनुसार, 31 अक्टूबर 2025 को फेसबुक पर शेयर मार्केट में निवेश की एक रील देखकर वह झांसे में आ गए थे। ठगों ने व्हाट्सएप ग्रुप से जोड़कर एक फर्जी एप्लीकेशन के जरिए अलग-अलग खातों में कुल 6.80 लाख रुपये जमा करवा लिए और मुनाफे के नाम पर ठगी को अंजाम दिया। पूछताछ में खुलासा हुआ कि कबाड़ का काम करने वाले इस आरोपी ने अपने फर्म के नाम पर खाता खोलकर साइबर ठगों को मुहैया कराया था, जिसमें ठगी के 50 हजार रुपये आए थे।

