Faridabad/Alive News: पुलिस द्वारा अवैध शराब तस्करों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत ग्रीनफील्ड पुलिस चौकी टीम ने बड़ी कार्रवाई की है। 4 नवंबर को गश्त व नाकाबंदी के दौरान पुलिस ने एक इनोवा गाड़ी से भारी मात्रा में अवैध शराब बरामद कर दीपक शर्मा (निवासी ओल्ड फरीदाबाद) नामक आरोपी को गिरफ्तार किया है, जबकि कार चालक सोनू यादव मौके से फरार होने में कामयाब रहा।
पुलिस के अनुसार, गुप्त सूचना के आधार पर सराय रेलवे फाटक पर नाकाबंदी कर गाड़ी की तलाशी ली गई, जिसमें से 17 पेटी बडवाइजर बीयर (204 बोतल) और 18 बोतल अंग्रेजी शराब बरामद हुई। आरोपी कोई वैध लाइसेंस या परमिट पेश नहीं कर सका। थाना सूरजकुंड में आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है तथा फरार चालक की तलाश जारी है।

