Faridabad/Alive News: सेक्टर-8 स्थित डॉ. सूरज प्रकाश आरोग्य केंद्र ने भारत विकास परिषद के सहयोग से वीजी इंडस्ट्रियल एंटरप्राइजेज में मुफ्त स्वास्थ्य जांच शिविर लगाया। इसमें 112 लोगों ने अपनी सेहत की जांच कराई। शिविर में ब्लड प्रेशर, शुगर, सामान्य स्वास्थ्य परामर्श और आंखों की जांच की सुविधा दी गई। जांच के दौरान कुछ लोगों की आंखों में भी कमियां सामने आईं। डॉक्टरों ने लोगों को बीमारियों से बचाव और नियमित स्वास्थ्य जांच के प्रति जागरूक किया। आरोग्य केंद्र की ओर से बताया गया कि लोगों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से समय-समय पर ऐसे शिविर लगाए जाते हैं।
लोगों की हुई मुफ्त स्वास्थ्य जांच

