Faridabad/Alive News: फरीदाबाद के रयान इंटरनेशनल स्कूल की कक्षा 12वीं की छात्रा अन्या खरे का चयन इंस्पायर-मानक योजना के तहत राष्ट्रीय स्तर की प्रदर्शनी एवं परियोजना प्रतियोगिता-2026 के लिए हुआ है। अन्या ने दवाइयों के पैकेट पर धुंधली पड़ने वाली एक्सपायरी डेट की पहचान आसान बनाने के लिए अभिनव प्रोटोटाइप विकसित किया है। उनकी परियोजना 12 और 13 अक्टूबर को नई दिल्ली के भारत मंडपम में प्रदर्शित होगी। हरियाणा के आठ चयनित विद्यार्थियों में शामिल अन्या राष्ट्रीय स्तर की पिस्टल निशानेबाज और प्रकाशित लेखिका भी हैं।
दवा की एक्सपायरी डेट पहचानने का प्रोटोटाइप बनाया

