Faridabad/Alive News: गांव अनंगपुर की छात्रा अंजलि ने चित्रकला प्रतियोगिता में पहला स्थान हासिल किया। गांधी जयंती पर बल्लभगढ़ की सुभाष कॉलोनी स्थित मैथिली धर्मशाला में उज्यारी फाउंडेशन ट्रस्ट की ओर से प्रतियोगिता कराई गई। इसमें 150 से 200 बच्चों ने हिस्सा लिया। अंजलि ने नशा मुक्ति विषय पर पेंटिंग बनाकर निर्णायकों का ध्यान खींचा। इससे पहले वह डीडी पंजाबी की केकेएचडी ड्रॉइंग प्रतियोगिता में रनर-अप रह चुकी हैं। नशा मुक्ति पर पेंटिंग बनाने के लिए लोक संस्कृति एनजीओ भी उन्हें सम्मानित कर चुका है।
नशा मुक्ति पर पेंटिंग बनाकर अंजलि ने जीता पहला पुरस्कार

