September 27, 2026

चोरी की 3 मोटरसाइकिल बरामद, 3 आरोपी गिरफ्तार

Faridabad/Alive News: फरीदाबाद पुलिस की अपराध शाखाओं ने वाहन चोरी के अलग-अलग मामलों में कार्रवाई करते हुए 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी की 3 मोटरसाइकिल बरामद की हैं।

पुलिस के अनुसार, क्राइम ब्रांच सेक्टर-56 ने थाना तिगांव के एक मोटरसाइकिल चोरी के मामले में सुंदर, निवासी गांव डीग, फरीदाबाद को मेट्रो फ्लैट्स सेक्टर-56 से गिरफ्तार किया। उसके कब्जे से चोरी की मोटरसाइकिल बरामद की गई।

वहीं, क्राइम ब्रांच सेक्टर-85 की टीम ने थाना शहर बल्लभगढ़ के वाहन चोरी के मामले में विकास, निवासी जैतपुर, दिल्ली को पुराना पल्ला पुल से गिरफ्तार किया। आरोपी के पास से चोरी की एक मोटरसाइकिल बरामद हुई।

इसी तरह क्राइम ब्रांच सेक्टर-16 की टीम ने थाना खेड़ीपुल के वाहन चोरी के मामले में सचिन, निवासी भारत कॉलोनी, फरीदाबाद को बाईपास रोड सेक्टर-17 से गिरफ्तार किया। उसके कब्जे से भी चोरी की मोटरसाइकिल बरामद की गई।

पुलिस के मुताबिक, तीनों मामलों में कार्रवाई करते हुए 3 मोटरसाइकिल बरामद की गई हैं। सभी आरोपियों को अदालत में पेश करने के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।