September 25, 2026

बदलते मौसम में अस्पतालों की ओपीडी में बढ़ी भीड़, डेंगू के 19 मामले

Faridabad/Alive News: बदलते मौसम के साथ बुखार, खांसी और सांस संबंधी परेशानियों के मरीजों की संख्या बढ़ने लगी है। अस्पतालों की ओपीडी में रोजाना बड़ी संख्या में मरीज पहुंच रहे हैं। इसी बीच डेंगू के मामलों में भी बढ़ोतरी हुई है। जिला स्वास्थ्य विभाग ने गुरुवार को डेंगू के चार नए मामलों की पुष्टि की। इसके बाद जिले में डेंगू के कुल मामलों की संख्या बढ़कर 19 हो गई है। नए मरीजों का निजी अस्पतालों में इलाज चल रहा है।
जिला नागरिक अस्पताल की ओपीडी में इन दिनों रोजाना करीब दो हजार मरीज पहुंच रहे हैं। इनमें 200 से अधिक बच्चे शामिल हैं। ओपीडी में बुखार के मरीजों की संख्या भी अधिक है। मौसम में बदलाव के कारण बच्चों में खांसी-जुकाम और बुखार की शिकायतें बढ़ रही हैं। वहीं, ईएसआई अस्पताल में भी प्रतिदिन 3800 से अधिक मरीज इलाज के लिए पहुंच रहे हैं।