Faridabad/Alive News: जिले के सरकारी स्कूलों में क्लास तीसरी से 12वीं तक के स्टूडेंट्स की अर्द्धवार्षिक परीक्षाएं शुक्रवार से शुरू हो गईं। परीक्षा को लेकर सुबह से ही स्कूलों में स्टूडेंट्स की चहल-पहल रही। अलग-अलग क्लास और विषयों के अनुसार परीक्षा का शेड्यूल तय किया गया है। जिन स्टूडेंट्स का शुक्रवार को पेपर नहीं था, उनकी पहले की तरह रेगुलर क्लास लगी। अर्द्धवार्षिक परीक्षाएं आठ अक्टूबर तक चलेंगी। क्लास 12 की स्टूडेंट भूमिका ने बताया कि शुक्रवार को उनका कंप्यूटर का पेपर था। पेपर थोड़ा कठिन था, लेकिन उन्होंने सभी सवालों को अच्छे से अटेंप्ट किया। वहीं, क्लास 7 की स्टूडेंट रिमझिम ने बताया कि उनका हिंदी का पेपर था, जो काफी अच्छा रहा। क्लास की स्टूडेंट शिफा ने बताया कि उनका एसएसटी का पेपर था। पेपर काफी अच्छा रहा और जो पढ़ाई की थी, उसी में से सवाल आए।
तीसरी से 12वीं तक के स्टूडेंट्स की अर्द्धवार्षिक परीक्षाएं शुरू

