Faridabad/Alive News: फरीदाबाद पुलिस की अलग-अलग अपराध शाखाओं ने वाहन चोरी के मामलों में कार्रवाई करते हुए पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी की चार मोटरसाइकिल और एक स्कूटी बरामद की है। पुलिस के अनुसार, कार्रवाई से वाहन चोरी के पांच मामलों का खुलासा हुआ है।
अपराध शाखा ऊंचा गांव की टीम ने थाना पल्ला क्षेत्र में वाहन चोरी के मामले में देबू निवासी गुरदासपुर, पंजाब, हाल तिरखा कॉलोनी, फरीदाबाद को गिरफ्तार किया। पुलिस ने उसके कब्जे से चोरी की मोटरसाइकिल बरामद की।
इसी तरह अपराध शाखा सेक्टर-56 ने थाना सेक्टर-58 में दर्ज वाहन चोरी के मामले में अतुल कुमार निवासी गांव छछेना, जिला एटा, उत्तर प्रदेश, हाल साहूपुरा, बल्लभगढ़ को गिरफ्तार किया। उसके कब्जे से चोरी की स्कूटी बरामद की गई।
अपराध शाखा सेक्टर-30 ने थाना पल्ला के वाहन चोरी के मामले में पियुष निवासी वाल्मीकि मोहल्ला, फरीदाबाद को गिरफ्तार किया। पुलिस ने उसके कब्जे से चोरी की मोटरसाइकिल बरामद की।
वहीं, अपराध शाखा बॉर्डर की टीम ने थाना सूरजकुंड के वाहन चोरी के मामले में चांद निवासी श्याम कॉलोनी, फरीदाबाद को गिरफ्तार किया। उसके कब्जे से चोरी की मोटरसाइकिल बरामद हुई।
इसी टीम ने थाना सेक्टर-8 में दर्ज स्कूटी चोरी के मामले में तुषार निवासी गांव खरक कलां, भिवानी को गिरफ्तार किया। पुलिस ने उसके कब्जे से चोरी की स्कूटी बरामद की।
पुलिस प्रवक्ता के अनुसार, पांचों आरोपियों को गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। पुलिस की कार्रवाई से वाहन चोरी के पांच मामलों का खुलासा हुआ है।

