Faridabad/Alive News: जिले के स्कूलों में काम कर रहे कंप्यूटर फैकल्टी और कंप्यूटर लैब अटेंडेंट के जुलाई और अगस्त 2026 के मानदेय को लेकर शिक्षा विभाग ने निर्देश जारी किए हैं। विभाग की ओर से दोनों महीनों के मानदेय का बजट संबंधित स्कूलों को भेजने के लिए आवंटित कर दिया गया है। अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं जल्द से जल्द बजट का 100 प्रतिशत आवंटन संबंधित स्कूलों को सुनिश्चित किया जाए। बजट स्कूलों में पहुंचने के बाद प्रिंसिपल और स्कूल प्रमुख, जो डीडीओ की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं, कंप्यूटर फैकल्टी और लैब अटेंडेंट का मानदेय तुरंत जारी करेंगे। विभाग ने स्पष्ट किया है कि बजट मिलने के बाद मानदेय जारी करने में किसी तरह की देरी या लापरवाही होने पर संबंधित डीडीओ की जिम्मेदारी तय की जाएगी। इससे कर्मचारियों को लंबित मानदेय मिलने का रास्ता साफ होगा।
कंप्यूटर फैकल्टी और लैब अटेंडेंट का मानदेय जल्द जारी करने के निर्देश

