Faridabad/Alive News: फरीदाबाद पुलिस ने अवैध नशे और शराब की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो अलग-अलग मामलों में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। अपराध शाखा सेक्टर-65 और अपराध शाखा सिकरोना की टीमों ने यह कार्रवाई की। पुलिस ने दोनों मामलों में 356 ग्राम गांजा और 100 पव्वे देसी शराब बरामद की है।
अपराध शाखा सेक्टर-65 की टीम को सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति गांजा लेकर क्षेत्र में घूम रहा है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने मलेरना रोड स्थित हनुमान मंदिर के पास, सेक्टर-62 में कार्रवाई की और एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया। उसके कब्जे से 356 ग्राम गांजा बरामद हुआ।
पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपी की पहचान कन्हैया निवासी ब्राह्मणवाड़ा, बल्लभगढ़ के रूप में हुई है। उसके खिलाफ संबंधित थाने में मादक पदार्थ अधिनियम की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।
वहीं, अपराध शाखा सिकरोना की टीम ने शराब तस्करी के मामले में कार्रवाई करते हुए इनेश कुमार निवासी राजीव कॉलोनी, फरीदाबाद को गिरफ्तार किया। पुलिस ने उसके कब्जे से देसी शराब के 100 पव्वे बरामद किए हैं। पुलिस ने दोनों मामलों में संबंधित धाराओं के तहत केस दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।
फरीदाबाद पुलिस ने अवैध नशे और शराब की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो अलग-अलग मामलों में दो आरोपितों को गिरफ्तार किया है। अपराध शाखा सेक्टर-65 और अपराध शाखा सिकरोना की टीमों ने यह कार्रवाई की। पुलिस ने दोनों मामलों में 356 ग्राम गांजा और 100 पव्वे देसी शराब बरामद की है।
अपराध शाखा सेक्टर-65 की टीम को सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति गांजा लेकर क्षेत्र में घूम रहा है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने मलेरना रोड स्थित हनुमान मंदिर के पास, सेक्टर-62 में कार्रवाई की और एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया। उसके कब्जे से 356 ग्राम गांजा बरामद हुआ।
पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपित की पहचान कन्हैया निवासी ब्राह्मणवाड़ा, बल्लभगढ़ के रूप में हुई है। उसके खिलाफ संबंधित थाने में मादक पदार्थ अधिनियम की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।
वहीं, अपराध शाखा सिकरोना की टीम ने शराब तस्करी के मामले में कार्रवाई करते हुए इनेश कुमार निवासी राजीव कॉलोनी, फरीदाबाद को गिरफ्तार किया। पुलिस ने उसके कब्जे से देसी शराब के 100 पव्वे बरामद किए हैं।
पुलिस ने दोनों मामलों में संबंधित धाराओं के तहत केस दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

