Faridabad/Alive News: फरीदाबाद पुलिस ने नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ कार्रवाई करते हुए गांजा तस्करी के दो अलग-अलग मामलों में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई क्राइम ब्रांच सेक्टर-30 की टीम ने की। पुलिस ने दोनों आरोपियों के कब्जे से कुल 824 ग्राम गांजा बरामद किया है।
पुलिस के अनुसार, क्राइम ब्रांच सेक्टर-30 की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर 14 सितंबर को सेक्टर-56 इलाके में कार्रवाई की। इस दौरान पुलिस ने पलवल निवासी गुलशन पांडे (30) को गिरफ्तार किया। तलाशी लेने पर उसके पास से 560 ग्राम गांजा बरामद हुआ।
वहीं, दूसरे मामले में पुलिस ने हंसा कॉलोनी, कुरेशीपुर निवासी अभिषेक (26) को सेक्टर-56 से गिरफ्तार किया। उसके कब्जे से 260 ग्राम गांजा बरामद किया गया।
पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ थाना सेक्टर-58 में एनडीपीएस एक्ट की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस का कहना है कि नशे की तस्करी और अवैध कारोबार से जुड़े लोगों के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा।

