September 23, 2026

ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों पर बड़ी कार्रवाई, नोएडा में 1272 लोगों के काटे चालान

Noida/Alive News: क्षाबंधन के दिन सड़क हादसों की रोकथाम को यातायात पुलिस ने बिना हेलमेट दोपहिया वाहनों से फर्राटा भरने वाले चालकों पर सख्त कार्रवाई की। इस विशेष अभियान में 1272 चालकों के चालान काटे गए।

पुलिस ने विपरीत दिशा में चलने, फाल्टी नंबर प्लेट, नो पार्किंग व ओवर स्पीड के के लिए जागरूकता का पाठ पढ़ाते हुए सुरक्षित सफर के लिए प्रोत्साहित किया।

ऑनलाइन भी कटे चालान

यातायात पुलिस के डीसीपी प्रभारी अभय कुमार मिश्र ने बताया कि सुबह 10 बजे से सेक्टर-62 व सेक्टर-50 में यातायात नियमों के प्रति जागरूक किया गया। बिना हेलमेट पहने बाइक चलाने वाले चालकों के चालान ऑनलाइन और भौतिक सत्यापन के बाद काटे गए।

ओवरस्पीड पर भी कटे चालान

इसके अतिरिक्त, विपरीत दिशा में चलने पर 290, नो पार्किंग में 421, फाल्टी नंबर प्लेट के लिए 236 व ओवरस्पीड में 528 चालकों के चालान किए गए।

डीसीपी प्रभारी ने सभी यातायात निरीक्षक व उप निरीक्षकों को बैठक में हिदायत दी कि सड़क हादसे रोकने के लिए कोई कोताही बर्दाश्त नहीं होगी। सड़क सुरक्षा पर मुख्यमंत्री के निर्देशानुसार कार्रवाई की जा रही है।