September 14, 2026

मैनेजर कक्षा बारहवीं का छात्र बना सर्वश्रेष्ठ स्वयंसेवक

Faridabad/Alive News : राजकीय बाल वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय नम्बर-3 एनआईटी फरीदाबाद में जिला संयोजक एन.एस.एस. एवं कार्यक्रम अधिकारी सुशील कणवा के मार्गदर्शन में चल रहे राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के सात दिवसीय विशेष शिविर के समापन के अवसर पर मुख्य अतिथि सीमा त्रिखा मुख्य संसदीय सचिव व विधायक ने अपने कर कमलो द्वारा सर्वश्रेष्ठ स्वयंसेवक मैनेजर कक्षा बारहवीं के छात्र को मोमेन्टो प्रदान कर सम्मानित किया।

जिले के एन.एस.एस. को-ऑर्डिनेटर सुशील कणवा ने बताया की एन.एस.एस. के इस विशेष शिविर में 51 स्वयंसेवकों ने भाग लेकर सही मायने में एन.एस.एस. की परिभाषा पढ़ी। मुख्यातिथि त्रिखा ने स्वयंसेवकों से अपने भारत देश व हरियाणा प्रदेश की आम समस्याओं और उनका हल क्या हो सकता है के बारे स्वयंसेवकों से चर्चा कर अपनी-अपनी राय देने को कहा और डिमॉनेटाइज़ेशन, आतंकवाद और आरक्षण के बारे भी स्वयंसेवकों से चर्चा कर एन.एस.एस. स्वयंसेवकों को आजीवन स्वयंसेवक बने रहने का अनुरोध किया।

शिविर में शिरकत करते हुए सीमा त्रिखा ने विद्यालय प्रधानाचार्य सुरेंदर मदान, स्टाफ और एन.एस.एस. स्वयंसेवको को समाज के लिए हमेशा आगे बढक़र कार्य करने के लिये धन्यवाद किया और शुभकामनाये दी। कैंप के दौरान अच्छे कार्य करने वाले स्वयंसेवक प्रदीप कुमार, रमन पाराशर, सलमान, गुड्डू और वाई.एम.सी.ए. यूनिवर्सिटी के स्वयंसेवक अरुण कुमार को भी मोमेंटो देकर मुख्यातिथि ने सम्मानित किया। इस अवसर पर अनीता शर्मा शास्त्री, श्री जि़ले सिंह प्रवक्ता, वीरेंदर पाल प्रवक्ता, शिव दत्त प्रवक्ता, राकेश शास्त्री बडख़ल और महेन्दर कुमार आदि भी उपस्थित थे।