September 18, 2026

भिखारी ने पांच महीने की बच्ची के साथ किया रेप, दर्द से रोने लगी मासूम

Amritsar : रेलवे स्टेशन पर शुक्रवार देर रात एक भिखारी ने पांच महीने की बच्ची के साथ रेप कर दिया। बच्ची जोर-जोर से रोने लगी तो वेटिंग हाल में सोए हुए लोग जग गए और आरोपी को पकड़ कर उसकी जमकर धुनाई की।महिला बच्ची को छोड़ कर टॉयलेट गई थी तभी भिखारी बच्ची से रेप करने लगा।

बच्ची की हालत गंभीर…

– भिखारी को थाना जीआरपी के हवाले कर दिया। जीआरपी ने आरोपी अंग्रेज सिंह के खिलाफ केस दर्ज कर उसे जेल भेज दिया है।
– बच्ची का गुरु नानक देव अस्पताल में इलाज चल रहा है। फिलहाल उसकी हालत गंभीर है।
– आरोपी अक्सर स्टेशन पर ही घूमता रहता था। इस तरह वह पहले भी कई बार महिलाओं को अपना निशाना बना चुके हैं, लेकिन पुलिस की छत्र-छाया में स्टेशन पर घूम रहे इस तरह के आरोपी अक्सर पूरा दिन यहीं पर भीख मांगते हैं और रात को यहीं पर सो जाते हैं।
– रेलवे स्टेशन पर आरपीएफ और जीआरपी की ड्यूटी बनती है कि इस तरह के लोगों की पहचान करवाई जाए और इन्हें यहां से भगाया जाए, लेकिन ऐसा करने की बजाय खुद जीआरपी आरपीएफ भोले-भाले लोगों से पैसे ठगने के लिए शिकार बनाने में लगे होते हैं।

आरोपी मानसिक रोगी है
जीआरपी के प्रभारी धमेन्द्र कल्याण ने कहा कि आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर जेल भेज दिया है। आरोपी मानसिक रोगी है। क्योंकि यह पहला मामला नहीं है।
जब रेलवे स्टेशन पर इस तरह की हरकत हुई है। इसका पूरा जिम्मा स्टेशन की सुरक्षा करने वाली दोनों एंजेसियों आरपीएफ और जीआरपी को जाता है।