March 12, 2026

बसपा की प्रदेश स्तरीय बैठक फिर रही बेरंग

Faridabad/Alive News : नगर निगम चुनाव में टिकट को लेकर बहुजन समाज पार्टी की प्रदेश स्तरीय बैठक हुई। लेकिन आज भी दावेदारों की टिकट को लेकर दावेदारी को देखते हुए भारी भीड़ के कारण टिकट का वितरण नहीं हुआ। पूरा कार्यक्रम सम्मान समारोह की तरह बीत गया,

6

कार्यक्रम के अंत में सभी प्रत्याशियों को नाखुश होकर ही कार्यक्रम से निकलना पड़ा। कार्यक्रम में प्रदेश प्रभारी महेश आर्या, प्रदेश अध्यक्ष नरेश सारन और महेन्द्र सिसोदिया ने शिरकत की।

satendra-singh

इस अवसर पर उम्मीदवारों ने अपने-अपने विचार रखे। लेकिन टिकट वितरण पर आकर बात रूक गई और टिकट वितरण का फैसला प्रदेश पदाधिकारियों ने टाल दिया। अब देखना यह है कि पार्टी का टिकट वितरण कब और कैसे होगा।

devendra-tevatia