Faridabad/Alive News: मानव सुपर-21 आईआईटी-नीट कोचिंग सेंटर में अब दसवीं क्लास के स्टूडेंट को भी निशुल्क कोचिंग दी जाएगी। इसके लिए चयन परीक्षा 23 अगस्त को सुबह 11 बजे सेक्टर-दस स्थित मानव सेवा समिति कार्यालय मानव भवन में आयोजित होगी।
मानव सुपर-21 के संरक्षक कैलाश शर्मा और मिशन प्रभारी सुभाष शर्मा ने बताया कि दसवीं के अलावा 12वीं के मेडिकल और नॉन-मेडिकल स्टूडेंट भी चयन परीक्षा में शामिल हो सकते हैं। 2027 में जेईई मेन्स और नीट परीक्षा की तैयारी करने वाले स्टूडेंट के लिए चयन परीक्षा आयोजित की जा रही है। परीक्षा के परिणाम के आधार पर 21 होनहार स्टूडेंट का चयन किया जाएगा। चयनित स्टूडेंटकी कोचिंग 5 सितंबर से शुरू होगी। चयन परीक्षा में शामिल होने के इच्छुक स्टूडेंट को 22 अगस्त तक मानव भवन पहुंचकर आधार कार्ड की साफ फोटो कॉपी जमा कर रजिस्ट्रेशन कराना होगा।
मानव सुपर-21 में अब दसवीं के स्टूडेंट को भी मिलेगी निशुल्क कोचिंग

