August 16, 2026

स्वतंत्रता दिवस पर शिक्षाविद व समाजसेवी संतसिंह हुड्डा सम्मानित

Faridabad/Alive News: स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जनहित सेवा संस्था फरीदाबाद के प्रधान, शिक्षाविद और समाजसेवी संतसिंह हुड्डा को शिक्षा और समाजसेवा के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्यों के लिए सम्मानित किया गया।

संतसिंह हुड्डा शिक्षा के साथ रक्तदान, पौधारोपण, स्वास्थ्य शिविर, जल संरक्षण और स्वच्छता अभियान जैसे सामाजिक कार्यों में लगातार योगदान दे रहे हैं। समारोह में विधायक एवं पूर्व मंत्री हरियाणा सरकार मूलचंद शर्मा सहित प्रशासनिक अधिकारियों ने उन्हें सम्मानित किया।

मूलचंद शर्मा ने कहा कि संतसिंह हुड्डा शिक्षा और समाजसेवा के माध्यम से लोगों को जागरूक करने का कार्य कर रहे हैं। इससे पहले भी उन्हें ब्लॉक, जिला और राज्य स्तर पर शिक्षा व समाजसेवा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्यों के लिए सम्मानित किया जा चुका है।

समारोह में शहर के पार्षद, गणमान्य लोग, विभिन्न स्कूलों के प्रधानाचार्य व मुख्याध्यापक, सामाजिक संगठनों के पदाधिकारी और जनहित सेवा संस्था की टीम मौजूद रही।