August 8, 2026

नोएडा के सरकारी स्कूलों में पढ़ाई के साथ हुनर की पाठशाला, छात्र सीख रहे AI से लेकर वेब डेवलपिंग तक

Noida/Alive News : छात्रों को पढ़ाई के साथ कौशल और स्वरोजगार के जुड़ी गतिविधियों का प्रशिक्षण सरकारी स्कूलों में दिया जा रहा है। लर्निंग बाय डूइंग योजना के तहत स्कूलों में रोजाना कक्षाओं के बाद बच्चों को स्कूल के और घर के प्लास्टिक ओर रबर वेस्ट से उत्पाद बनाना सिखाया जा रहा है। जिससे छात्र वेस्ट वस्तुओं से उपयोगी वस्तु तैयार स्कूल परिसर को सजा रहे हैं। इसके साथ ही छात्र कंप्यूटर स्किल्स में भी अव्वल बन रहे हैं।

ग्राफिक्स, वेब डवलपिंग, जावा स्क्रीप्ट, एआइ साफ्टवेयर डवलप करना सीख रहे हैं। इसके साथ ही अपने कौशल से छात्र नवाचार कर कई समस्याओं का समाधान भी तलाश रहे हैं।

बता दें इस योजना के अंतर्गत छात्रों को विभिन्न मिनी प्रोजेक्ट दिए जा रहे हैं, जिनसे वे नई चीजें सीखने के साथ भविष्य में रोजगार के अवसरों के लिए भी तैयार हो रहे हैं। इसका उद्देश्य छात्रों को केवल किताबों तक सीमित रखना नहीं, बल्कि उन्हें स्वयं कार्य करके सीखने के लिए प्रेरित करना है।

सेक्टर 12 राजकीय इंटर कालेज के शिक्षक निखिल ने बताया कि छात्रों को साफ्टवेयर और हार्डवेयर दोनों का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। 10 वी से 12 वी कक्षा तक के छात्रों को कंप्यूटर स्किल्स दी जा रही है। एआइ, वेब डवलपिंग, डाटा एनालिटिक, आइटी, एआइ साथ वेब साइट डिजाइनिंग का प्रशिक्षण दिया जा रहा है।