Faridabad/Alive News: प्राइवेट और सरकारी स्कूलों में एडमिशन से वंचित स्टूडेंट के लिए जिला शिक्षा विभाग ने पत्र जारी कर एक और मौका दिया है। अगर कोई बच्चा नौवीं से 12वीं क्लास में किसी कारण एडमिशन नहीं ले पाया, तो वह अब एडमिशन ले सकता है।
स्टूडेंट 31 अगस्त तक स्कूलों में अप्लाई कर एडमिशन ले सकते है।
जिले भर में करीब 500 सरकारी और प्राइवेट स्कूल है, जिनमें 30 जुलाई से ही दाखिला प्रक्रिया बंद हो गई थी। इसके चलते कई बच्चे किसी कारण एडमिशन नहीं लेने से रह गए थे। इसे देखते हुए
शिक्षा विभाग ने एक बार फिर लेटर जारी कर सभी स्कूलों को आदेश दिया है कि क्लास नौवीं से 12वीं तक में दाखिले की अंतिम तारीख 31 अगस्त कर दी गई है, ऐसे में अगर कोई भी बच्चा एडमिशन लेने आए तो तुरंत उसका एडमिशन कर दिया जाए।
एडमिशन के लिए जरूरी दस्तावेज
हरियाणा के सरकारी और प्राइवेट स्कूलों में एडमिशन लेने के लिए परिवार पहचान पत्र, बच्चे और माता-पिता का आधार कार्ड, बच्चे का जन्म प्रमाण पत्र, और पासपोर्ट साइज फोटो मुख्य दस्तावेज हैं।

