Noida/Alive News: दिल्ली-एनसीआर में मौसम का मिजाज बदल गया है। एनसीआर के कई इलाकों में बूंदाबांदी हो रही है।दिल्ली-एनसीआर में पिछले तीन से रुक-रुककर हल्की बूंदाबांदी हो रही है। हालांकि, लोगों को तेज बारिश का इंतजार है। ताकि उमस भरी गर्मी से राहत मिल सकें।बता दें कि दिल्ली और नोएडा में कल रविवार को भी सुबह और दोपहर में हल्की बारिश हुई थी। मौसम विभाग ने रविवार को दिनभर बादल छाए रहने और हल्की बूंदाबांदी की संभावना जताई थी।
सोमवार को भी राजधानी दिल्ली में हल्की वर्षा होने का अनुमान है। हालांकि, बीच बीच में धूप निकलने पर उमस भी खासा परेशान करेगी। मौसम विभाग की मानें तो बादलों की आवाजाही बनी रहेगी। वहीं, तापमान भी अभी सामान्य से नीचे या उसके आसपास ही रहेगा।
सोमवार को दिल्ली का न्यूनतम तापमान 28.4 डिग्री दर्ज किया गया। दिन का तापमान 32 डिग्री सेल्सियस के करीब रह सकता है। दिन में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। हल्की वर्षा होने की भी संभावना बरकरार है।

