Faridabad/Alive News: महाराजा अग्रसेन जयंती के अवसर पर ग्रेटर फरीदाबाद स्थित अग्रवाल वैश्य परिवार और अखिल भारतीय अग्रवाल संगठन ने मिलकर सेक्टर 12 स्थित सेंट्रल पार्क में अग्रसेन प्रीमियर लीग 2026 के 20-20 क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन किया। जिसमें हरियाणा सरकार के कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल मुख्य अतिथि रहे।
उन्होंने कहा कि खेल समाज को जोड़ने का सबसे अच्छा माध्यम है और अग्रसेन प्रीमियर लीग युवाओं में अनुशासन, नेतृत्व और सामाजिक मेलजोल की भावना को मजबूत करेगी। इस कार्यक्रम में अग्रसेन प्रीमियर लीग के थीम सोंग का भी इनॉगुरेशन किया गया। इस दौरान सभी अतिथियों ने इसकी सराहना करते हुए समाज में युवाओं को जोड़ने वाली प्रेरणादायक पहल बताया।इस अवसर पर सेवा राम गुप्ता, के. के. बंसल, अमर बंसल, जय प्रकाश गुप्ता और नवीन गोयल सहित कई प्रतिष्ठित लोग मौजूद रहे।
अग्रसेन प्रीमियर लीग 2026 का आयोजन

