September 24, 2026

फरीदाबाद में चोरी के दो मामलों का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार

Faridabad/Alive News: फरीदाबाद पुलिस ने चोरी के दो अलग-अलग मामलों का खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने चोरी का सामान बेचकर मिली रकम में से बारह हजार भी बरामद किए हैं। दोनों आरोपियों को अदालत में पेश कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।

क्लिनिक से एसी की आउटडोर यूनिट और कॉपर वायर चोरी

पहले मामले में एनआईटी-3 निवासी आकाश ने एसजीएम नगर थाने में शिकायत दी थी कि उनके क्लिनिक से एसी की आउटडोर यूनिट और कॉपर वायर चोरी हो गई है। मामले की जांच के दौरान अपराध शाखा एनआईटी ने नेहरू कॉलोनी निवासी विक्रम को गिरफ्तार किया।

पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसने चोरी किया गया सामान दस हजार रुपये में बेच दिया था। पुलिस ने उसके पास से चोरी की रकम में से सात हजार रुपये नकद बरामद किए हैं।

निर्माणाधीन मकान से बिजली की वायर चोरी

दूसरे मामले में भांकरी निवासी विनोद कुमार ने डबुआ थाने में शिकायत दर्ज कराई थी कि उनके निर्माणाधीन मकान से बिजली की वायर के बंडल चोरी हो गए हैं।

जांच के दौरान अपराध शाखा सेक्टर-85 ने हिमेश उर्फ भोला को प्रोडक्शन वारंट पर पूछताछ के लिए लिया। आरोपी ने चोरी की वारदात कबूल करते हुए बताया कि उसने बिजली की वायर चोरी कर बेच दी थी। पुलिस ने उससे चोरी की रकम में से पांच हजार रुपये नकद बरामद किए हैं।

पुलिस के अनुसार, दोनों मामलों में आगे की कानूनी कार्रवाई पूरी कर आरोपियों को अदालत में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।