July 24, 2026

आंतरिक अंक अपलोड नहीं,  एकेटीयू  ने कॉलेजों से मांगा पूरा रिकॉर्ड  

Noida/Alive News: डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम तकनीकी यूनिवर्सिटी ने सम सेमेस्टर 2025-26 की परीक्षाओं में जिन छात्रों का रिजल्ट अधूरा है या अपडेट नहीं हो पाया है, उससे जुड़े संस्थानों को जरूरी रिकॉर्ड के साथ बुलाया है।  यूनिवर्सिटी  का कहना है कि कई कॉलेजों ने टीएस आंतरिक परीक्षाओं के अंक तय समय तक ईआरपी पोर्टल पर अपलोड नहीं किए। इसी वजह से कई छात्रों का परिणाम जारी नहीं हो सका।

एकेटीयू ने संस्थान कोड 001 से 800 तक के कॉलेजों को 22 जुलाई और कोड 801 से 1296 तक के कॉलेजों को आज सुबह दस बजे उपस्थित होने के निर्देश दिए हैं। कॉलेजों को आंतरिक परीक्षक का विवरण, परीक्षा नोटिस, उपस्थिति शीट, उत्तर पुस्तिकाएं, ट्यूटोरियल और क्विज के रिकॉर्ड, अंक अपलोड न होने का कारण और निदेशक का शपथ पत्र साथ लाना होगा।