July 24, 2026

साहिबाबाद रूट की 26 इलेक्ट्रिक बसों का बदलेगा शेड्यूल, कासना में बन रहे सात चार्जिंग पॉइंट

एचटेट-2026 के दौरान फरीदाबाद में परीक्षार्थियों के लिए विशेष बस सेवा की व्यवस्था।

Noida/Alive News: सड़कों पर एक महीने बाद भी खाली या कम सवारियों के साथ दौड़ रही इलेक्ट्रिक बसों के बेहतर संचालन के लिए नोएडा प्राधिकरण जल्द ही साहिबाबाद रूट की बसों का शेड्यूल बदलने जा रहा है। नए शेड्यूल का उद्देश्य यात्रियों की सुविधा बढ़ाने के साथ बसों की उपयोगिता में सुधार करना है।
इलेक्ट्रिक बस डिपो के एआरएम राजेश कुमार ने बताया कि प्राधिकरण की निगरानी में ग्रेटर नोएडा के कासना में इलेक्ट्रिक बसों की चार्जिंग के लिए सात नए चार्जिंग पॉइंट बनाए जा रहे हैं। इन चार्जिंग पॉइंट के तैयार होने के बाद साहिबाबाद रूट पर संचालित 26 इलेक्ट्रिक बसों का नया शेड्यूल लागू किया जाएगा। इसके बाद बसों के संचालन का समय और फेरे यात्रियों की मांग के अनुसार तय किए जाएंगे, जिससे सेवा अधिक प्रभावी और सुविधाजनक बन सकेगी।