Faridabad/Alive News: तस्करों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत फरीदाबाद पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से कुल 860 ग्राम गांजा बरामद किया है।
पुलिस के अनुसार, अपराध शाखा सेक्टर-85 की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर सेक्टर-56 के आशियाना फ्लैट के पास रहने वाले सलमान को राजीव कॉलोनी से गिरफ्तार किया। उसके पास से 530 ग्राम गांजा बरामद हुआ।
वहीं, एक अन्य कार्रवाई में जीवन नगर पार्ट-2, गौच्छी निवासी कनोज को सेक्टर-24 स्थित लखानी फैक्ट्री के पास से गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने उसके कब्जे से 330 ग्राम गांजा बरामद किया।
दोनों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

