Noida/Alive News: चौधरी चरण सिंह यूनिवर्सिटी (सीसीएसयू) से संबद्ध कॉलेजों में यूजी और पीजी में प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि एक बार फिर बढ़ा दी गई है। कम आवेदन मिलने के कारण अब छात्र-छात्राएं 27 जुलाई तक समर्थ पोर्टल के माध्यम से आवेदन कर सकेंगे। इसके बाद मेरिट सूची जारी कर काउंसलिंग और प्रवेश प्रक्रिया शुरू की जाएगी।
यूनिवर्सिटी ने सेशन 2026-27 के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 30 जून तय की थी। बाद में इसे बढ़ाकर 8 जुलाई और फिर 20 जुलाई किया गया। इसी के साथ मेरिट सूची जारी करने की संभावित तिथियां भी 21 और 31 जुलाई निर्धारित की गई थीं। हालांकि कम आवेदन आने पर यूनिवर्सिटी ने एक बार फिर आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ाकर 27 जुलाई कर दी है। अब मेरिट सूची आवेदन प्रक्रिया पूरी होने के बाद जारी होगी।
सेक्टर-39 स्थित राजकीय इंटर कॉलेज के क्लर्क अर्जित सिंह ने बताया कि आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ने के बाद प्रतिदिन 40 से 50 अभिभावक अपने बच्चों के साथ कॉलेज पहुंच रहे हैं। वे विभिन्न यूजी पाठ्यक्रमों, प्रवेश प्रक्रिया और जरूरी दस्तावेजों की जानकारी ले रहे हैं। मेरिट सूची जारी होने के बाद चयनित छात्रों की काउंसलिंग और एडमिशन शुरू किये जाएंगे।
वर्जन
यूनिवर्सिटी की ओर से कम आवेदन मिलने के कारण लगातार आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ाई जा रही है। अब मेरिट सूची 27 जुलाई के बाद जारी होने की संभावना है, जबकि अगस्त से काउंसलिंग शुरू होगी। वहीं सेकंड और थर्ड ईयर के छात्रों की क्लास 25 जुलाई से शुरू हो जाएंगी।
- अनीता मिश्रा, प्रिंसिपल, राजकीय इंटर कॉलेज

