July 15, 2026

एमिटी यूनिवर्सिटी में भविष्य के सहयोग की संभावनाओं पर विचार

Noida/Alive News: एमिटी यूनिवर्सिटी में भविष्य के सहयोग की संभावनाओं पर विचार करने के लिए बुधवार को मारूति सुजुकी इंडिया लिमिटेड के वरिष्ठ अधिकारियों ने दौरा किया। इस अवसर पर एमिटी  यूनिवर्सिटी की वाइस चांसलर डा बलविंदर शुक्ला और एडिशनल प्रो वाइस चांसलर डा चंद्रदीप टंडन ने अधिकारीयों का स्वागत किया।मारूति सुजुकी इंडिया लिमिटेड के इंजीनियिरिंग के प्रमुख और वरिष्ठ एक्जीक्यूटिव निदेशक तरूण अग्रवाल ने कहा कि हमारा उददेश्य गतिशीलता को अगली पीढ़ीयों तक ले जाना है इतनी बड़ी आबादी में दो तिहाई प्रतिशत के पास भी गतिशीलता नही है। किसी भी अन्य की नकल किये हुए समाधान से अपनी मुश्किलों का निवारण नही प्राप्त कर सकते आपको भारतीय आधारित निवारण ढूढंने होगे। 
एमिटी यूनिवर्सिटी की वाइस चांसलर बलविंदर शुक्ला ने कहा कि इस दौरे के अंर्तगत मारुति सुज़ुकी इंडिया लिमिटेड और एमिटी यूनिवर्सिटी  के मध्य मिनरल्स, बैटरी टेक्नोलॉजी, मैन्युफैक्चरिंग, रोबोटिक्स, बायोफ्यूल और स्किल डेवलपमेंट के क्षेत्रों में मिलकर काम करने विचार किया जा रहा है।