Noida/Alive News: पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों, कम खर्च और पर्यावरण संरक्षण के प्रति बढ़ती जागरूकता के चलते नोएडा-ग्रेटर नोएडा में इलेक्ट्रिक वाहनों की मांग लगातार बढ़ रही है। इसका असर परिवहन विभाग के आंकड़ों में भी साफ दिखाई दे रहा है। इस वर्ष जनवरी से जून तक जिले में कुल 6,846 इलेक्ट्रिक वाहनों का रजिस्ट्रेशन हुआ। इनमें 2,163 इलेक्ट्रिक कारें, 1,946 इलेक्ट्रिक दोपहिया और 2,737 इलेक्ट्रिक कमर्शियल वाहन शामिल हैं। लगातार बढ़ते रजिस्ट्रेशन यह संकेत दे रहे हैं कि इलेक्ट्रिक वाहन अब केवल भविष्य का विकल्प नहीं, बल्कि लोगों की पहली पसंद बनते जा रहे हैं।
परिवहन विभाग के द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार, इस वर्ष जनवरी में 325, फरवरी में 221, मार्च में 376, अप्रैल में 450, मई में 384 और जून में 407 इलेक्ट्रिक कारों का रजिस्ट्रेशन हुआ। वहीं इलेक्ट्रिक दोपहिया वाहनों के रजिस्ट्रेशन की बात करें तो जनवरी में 216, फरवरी में 378, मार्च में 375, अप्रैल में 266, मई में 365 और जून में 346 वाहनों का रजिस्ट्रेशन किया गया।
इलेक्ट्रिक कमर्शियल वाहनों की संख्या सबसे अधिक रही।विभाग के अनुसार जनवरी में 1,035, फरवरी में 1,033, मार्च में 1,153, अप्रैल में 732, मई में 976 और जून में 1,102 कमर्शियल इलेक्ट्रिक वाहनों का रजिस्ट्रेशन दर्ज किया गया।
किस महीने सबसे ज्यादा हुआ रजिस्ट्रेशन
विभाग के आंकड़ों यह साफ बताते है कि इलेक्ट्रिक कारों का सबसे अधिक रजिस्ट्रेशन अप्रैल (450) में हुआ। इलेक्ट्रिक दोपहिया वाहनों में फरवरी (378) सबसे आगे रहा, जबकि इलेक्ट्रिक कमर्शियल वाहनों का मार्च (1,153) में दर्ज किया गया।

