July 15, 2026

फिटनेस अभियान के तहत कई वाहन सीज

Noida/Alive News: जनपद में परिवहन विभाग ने 

स्कूल बसों की फिटनेस जांच अभियान के दौरान सात बस और छह इकों वाहन सीज कर स्कूल को नोटिस जारी किया। एआरटीओं प्रवर्तन डॉ. उदित नारायण ने बताया कि परिवहन विभाग द्वारा एक तारिक से सात तारीख तक जगह-जगह स्कूल में जाकर स्कूलों बसों का

 इंस्पेक्शन किया। जिसके बाद पोर्टल पर जानकारी अपडेट कराई। साथ ही आठ से 15 तक जो बसे फिटनेस में फेल निकली या सुरक्षा के मानक पूरे नहीं कर पाई है तो उनके खिलाफ नोटिस जारी कर कार्यवाही का सिलसिला लगातार चल रहा है। इसकी जानकारी डीआईएस और बीएसए के द्वारा स्कूलों में भी भेज दी गई है। इस अभियान के दौरान सात बस और छह इकों की प्राइवेट वाहन जो ग्रेटर नोएडा में बिना मानकों के संचालित पाए गए थे को भी सीज कर दिया गया है। साथ ही स्कूलों को नोटिस भेजकर यह कहा गया है कि ऐसे वाहनों का ही प्रयोग करे जो नियम के अनुसार संचालित हो सके। 

एआरटीओ नंद कुमार ने कहा कि अगर कोई भी स्कूल बस बिना अपने निर्धारित मानकों के चली तो सीधा चालान होगा। साथ ही स्कूल के खिलाफ भी कार्यवाही होगी।