July 14, 2026

Noida: सौ प्रतिशत स्कॉलरशिप पर सिंगापुर में पढ़ेंगी ओजस भसीन, ग्लोबल सिटीजन स्कॉलरशिप से सम्मानित

Noida/Alive News: शहर की छात्रा ओजस भसीन ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बड़ी उपलब्धि हासिल करते हुए ग्लोबल स्कूल्स ग्रुप की प्रतिष्ठित ग्लोबल सिटीजन स्कॉलरशिप प्राप्त की है। इस स्कॉलरशिप के तहत उन्हें सिंगापुर स्थित ओडब्ल्यूआईएस डिजिटल कैंपस में कक्षा 11 और 12 की पढ़ाई के लिए सौ प्रतिशत फंडेड स्कॉलरशिप प्रदान की गई है। नई दिल्ली में आयोजित एक समारोह में उन्हें इस उपलब्धि के लिए सम्मानित भी किया गया।

ग्लोबल स्कूल्स ग्रुप के एकेडमिक्स डायरेक्टर प्रमोद त्रिपाठी ने कहा कि यह स्कॉलरशिप केवल आर्थिक सहायता नहीं, बल्कि भविष्य के वैश्विक नेतृत्व को तैयार करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है। उन्होंने बताया कि चयन प्रक्रिया में शैक्षणिक प्रदर्शन के साथ-साथ नेतृत्व क्षमता, संप्रेषण कौशल, समस्या समाधान, सह-पाठ्यक्रम गतिविधियों में भागीदारी और सामाजिक योगदान जैसे पहलुओं का भी गहन मूल्यांकन किया गया।

ओजस भसीन ने अपनी सफलता पर खुशी जताते हुए कहा कि सिंगापुर जैसे वैश्विक शैक्षणिक वातावरण में अध्ययन करने का अवसर उनके लिए नए अनुभव और संभावनाओं के द्वार खोलेगा। उन्होंने कहा कि यह अवसर उन्हें अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सीखने, खुद को बेहतर बनाने और भविष्य के लिए मजबूत तैयारी करने में मदद करेगा।