Noida/Alive News: डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम प्राविधिक विश्वविद्यालय ने संबद्ध संस्थानों को सत्र 2025-26 की यूपीटीएसी प्रारंभिक फीस रिफंड प्रक्रिया में तेजी लाने के लिए बैंक विवरण अपडेट करने के निर्देश दिए हैं।
विश्वविद्यालय ने बताया कि कई संस्थानों ने ईआरपी पोर्टल पर अपनी बैंक डिटेल अब तक अपडेट नहीं की है, जिसके कारण छात्रों की फीस रिफंड प्रक्रिया में देरी हो रही है। विश्वविद्यालय ने संस्थानों से जल्द से जल्द सही बैंक विवरण अपडेट करने को कहा है। साथ ही स्पष्ट किया गया है कि बैंक डिटेल में त्रुटि के कारण किसी प्रकार के गलत ट्रांजेक्शन होने पर इसकी जिम्मेदारी संबंधित संस्थान की होगी, विश्वविद्यालय की नहीं।

