June 6, 2026

फरीदाबाद: सेक्टर-2 कम्युनिटी सेंटर में फ्री हेल्थ कैंप का सफल आयोजन, 250 से अधिक लोगों ने कराई मुफ्त जांच

free-health-checkup-camp-at-sector-2-faridabad

Faridabad/Alive News : सेक्टर-2 स्थित कम्युनिटी सेंटर में एकॉर्ड सुपरस्पेशियलिटी हॉस्पिटल द्वारा एक विशेष निःशुल्क स्वास्थ्य जांच एवं परामर्श शिविर का सफल आयोजन किया गया। इस जनकल्याणकारी शिविर में क्षेत्र के लगभग 250 से अधिक नागरिकों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया, अपनी सेहत की जांच कराई और विशेषज्ञ डॉक्टरों से उचित चिकित्सकीय परामर्श प्राप्त किया।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में प्रसिद्ध समाजसेवी एवं बल्लभगढ़ विधानसभा-88 से प्रत्याशी राव रामकुमार उपस्थित रहे। उनके साथ निगम पार्षद, वार्ड नं. 42 दीपक यादव, निगम पार्षद, वार्ड नं. 43 रश्मि यादव एवं निगम पार्षद, वार्ड नं. 40 पवन यादव भी विशिष्ट अतिथि के रूप में विशेष तौर पर मौजूद रहे।

शिविर में एकॉर्ड हॉस्पिटल के वरिष्ठ व अनुभवी डॉक्टरों की टीम ने मरीजों का गहन स्वास्थ्य परीक्षण किया। इस टीम में मुख्य रूप से डॉ. आर.सी. सोनी, डॉ. रोहित गुप्ता, डॉ. उमेश कोहली, डॉ. उदित कपूर एवं डॉ. कुंवर परवेज शामिल रहे।

हेल्थ कैंप के दौरान डॉक्टरों द्वारा पेट, लिवर एवं आंत रोग, गैस्ट्रिक व डाइजेशन संबंधी दिक्कतें, हृदय रोग, हड्डी एवं जोड़ रोग तथा कान-नाक-गला (ENT) से जुड़ी समस्याओं की विशेष जांच कर मुफ्त परामर्श दिया गया। इसके साथ ही मरीजों की सुविधा के लिए ब्लड प्रेशर (BP), शुगर, बीएमआई (BMI), ईसीजी (ECG), हीमोग्लोबिन एवं SpO2 जैसी महत्वपूर्ण और खर्चीली स्वास्थ्य जांचें भी पूरी तरह निःशुल्क की गईं।

मुख्य अतिथि राव रामकुमार ने आयोजकों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि एक स्वस्थ समाज के निर्माण के लिए इस तरह के स्वास्थ्य शिविर बेहद जरूरी हैं। उन्होंने डॉक्टरों की टीम की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे जनहितकारी कार्यक्रमों से सीधे तौर पर उन आम नागरिकों को मदद मिलती है जो समय पर अस्पताल नहीं पहुंच पाते।

वहीं, पार्षद दीपक यादव, रश्मि यादव और पवन यादव ने भी कार्यक्रम की प्रशंसा की और कहा कि क्षेत्रवासियों का स्वास्थ्य ही उनके लिए सर्वोपरि है। अंत में एकॉर्ड हॉस्पिटल की पूरी टीम, पैरामेडिकल स्टाफ और स्थानीय सहयोगियों का आभार व्यक्त किया गया।