Faridabad/Alive News: फरीदाबाद पुलिस अपराधियों के खिलाफ लगातार कार्रवाई कर रही है। इसी कड़ी में 22 मई को AVTS सिकरोना की टीम ने एक आरोपी को अवैध देसी कट्टे के साथ गिरफ्तार किया। आरोपी की पहचान 30 वर्षीय सद्दाम निवासी गांव रिठ्ठ, जिला नूंह के रूप में हुई है। पूछताछ में उस पर वाहन चोरी के दो मामलों का भी खुलासा हुआ है।
पुलिस प्रवक्ता के अनुसार AVTS सिकरोना की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए आरोपी को गुरुग्राम नहर पुल, गांव लदियापुर के पास से काबू किया। तलाशी के दौरान उसके पास से एक अवैध देसी कट्टा बरामद हुआ। इस संबंध में थाना धौज में आर्म्स एक्ट की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।
पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह 3500 रुपये में नूंह से किसी व्यक्ति से देसी कट्टा खरीदकर लाया था। जांच के दौरान थाना सेक्टर-58 और आदर्श नगर में दर्ज वाहन चोरी के दो मामलों का भी खुलासा हुआ।
पुलिस के अनुसार आरोपी पर पहले से ही लूट, चोरी और आर्म्स एक्ट के करीब 25 मामले दर्ज हैं। पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश कर जेल भेज दिया है।
देसी कट्टे के साथ आरोपी गिरफ्तार, वाहन चोरी के दो मामले भी सुलझे

