June 6, 2026

क्राइम ब्रांच ने देसी कट्टा सहित युवक को किया गिरफ्तार

Faridabad/Alive News: फरीदाबाद पुलिस की क्राइम ब्रांच सेक्टर-56 की टीम ने अवैध हथियार रखने वाले एक युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास से एक देसी कट्टा बरामद किया गया है।

पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपी की पहचान मोहित खान निवासी गांव गोंछी, फरीदाबाद के रूप में हुई है। क्राइम ब्रांच की टीम को गुप्त सूचना मिली थी कि एक युवक अवैध हथियार लेकर घूम रहा है। सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने आरोपी को काबू कर लिया।

तलाशी के दौरान आरोपी के पास से एक अवैध देसी कट्टा बरामद हुआ। इसके बाद आरोपी के खिलाफ थाना सेक्टर-58 में शस्त्र अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया।

पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह यह देसी कट्टा बुलंदशहर से 4 हजार रुपये में खरीदकर लाया था। पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।