June 6, 2026

22 मई तक तापमान 44 डिग्री पहुंचने के आसार

Noida/Alive News: लगातार बढ़ते तापमान के साथ शहर में गर्मी का असर भी तेज होता जा रहा है। शनिवार की शुरुआत तेज धूप और गर्म हवाओं के साथ हुई, जिससे लोगों को सुबह से ही उमस और तपिश का सामना करना पड़ा। मौसम विभाग के अनुसार शनिवार को शहर का अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस जबकि न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

मौसम विभाग द्वारा जारी पूर्वानुमान के मुताबिक रविवार को तापमान 42 से 28 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है। वहीं सोमवार और मंगलवार को अधिकतम तापमान बढ़कर 43 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। विभाग का अनुमान है कि बुधवार से 22 मई तक तापमान 44 डिग्री सेल्सियस के आसपास दर्ज किया जाएगा, जिससे गर्मी और अधिक बढ़ने की आशंका है।

तापमान में हो रही लगातार बढ़ोतरी के साथ शहर की वायु गुणवत्ता भी प्रभावित हो रही है। नोएडा का एयर क्वालिटी इंडेक्स, जो कुछ दिन पहले संतोषजनक श्रेणी में था, अब बढ़कर 192 दर्ज किया गया है, जो मध्यम श्रेणी में आता है।

वहीं ग्रेटर नोएडा का एक्यूआई 264 रिकॉर्ड किया गया है, जो येलो जोन में शामिल है। बढ़ते प्रदूषण और गर्मी के कारण लोगों को स्वास्थ्य संबंधी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।