Faridabad/Alive News: फरीदाबाद पुलिस नशा तस्करों के खिलाफ लगातार कार्रवाई कर रही है। इसी कड़ी में अपराध शाखा सेक्टर-56 की टीम ने नंगला एन्क्लेव पार्ट-2 निवासी तरुण को 3.16 ग्राम स्मैक के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ थाना मुजेसर में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है।
पुलिस पूछताछ में सामने आया कि आरोपी 5 ग्राम स्मैक 7 हजार रुपये में खरीदकर लाया था, जिसमें से कुछ वह पहले ही बेच चुका था। पुलिस के अनुसार आरोपी पर पहले से हत्या, एनडीपीएस और अवैध शराब बेचने सहित 10 मामले दर्ज हैं।

