June 6, 2026

अवैध हथियार रखने वाले 2 गिरफ्तार, 2 देसी कट्टे बरामद

Faridabad/Alive News: अवैध हथियार रखने वालों के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए अपराध शाखाओं की टीम ने अलग-अलग स्थानों से 2 आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 2 देसी कट्टे बरामद किए हैं।

पुलिस प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि 13 मई को क्राइम ब्रांच बॉर्डर की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए तालिम निवासी कलंदर कॉलोनी, फरीदाबाद को अवैध देसी कट्टा सहित टाउन पार्क, सेक्टर-12  फरीदाबाद के पास से गिरफ्तार किया है।

इसी प्रकार अपराध शाखा सेक्टर-48 की टीम गौरव उर्फ मोनू निवासी खाजंदा, नूंह हाल नेहरू कॉलोनी, फरीदाबाद को पुलिया नंबर-3 के पास से एक देसी कट्टा सहित गिरफ्तार किया है।

उन्होंने आगे बताया कि दोनों आरोपियों के विरुद्ध संबंधित थानों में शस्त्र अधिनियम की धाराओं के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत कर उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।