Gungun Sharma/Alive News
Noida: शहर में रोजाना सफर करने वाले यात्रियों के लिए मासिक बस एमएसटी पास (मंथली सीजन टिकट) योजना एक बड़ी राहत बनकर उभर रही है। परिवहन विभाग द्वारा वर्ष 2021 से संचालित इस योजना के तहत नियमित यात्रियों को कम खर्च में बार-बार यात्रा करने की सुविधा मिल रही है।
एआरएम रोहिताश कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि एमएसटी पास विशेष रूप से छात्र, नौकरीपेशा महिलाओं और पुरुषों के दैनिक आवागमन को आसान बनाने के उद्देश्य से शुरू किया गया था। इस पास के माध्यम से यात्री निर्धारित रूट पर एक महीने तक असीमित यात्रा कर सकते हैं, जिससे उन्हें रोज टिकट लेने की झंझट से मुक्ति मिलती है और खर्च में भी कमी आती है।
उन्होंने बताया कि इस योजना के प्रति लोगों की रुचि लगातार बढ़ती जा रही है। आंकड़ों के अनुसार, जनवरी माह में दो लाख 62 हजार तीन सौ 20 एमएसटी पास बनाए गए, जबकि फरवरी में यह संख्या बढ़कर दो लाख 79 हजार 2 सौ 70 हो गई। वहीं मार्च में 3 लाख 40 हजार एक सौ सात एमएसटी पास जारी किए गए। वहि अप्रैल माह में भी लाखों की संख्या में यह पास बनाए गए है और वर्तमान में भी पास बनवाने की प्रक्रिया लगातार जारी है।

