Noida/Alive News: सेक्टर 19 स्थित डाकघर में इन दिनों नए खाते खुलवाने वालों की संख्या लगातार बढ़ रही है। बेहतर ब्याज दर, सुरक्षित निवेश और सरकारी भरोसे के कारण लोग बड़ी संख्या में डाकघर की विभिन्न बचत योजनाओं से जुड़ रहे हैं। खासकर वरिष्ठ नागरिक, महिलाएं और मध्यम वर्गीय परिवार डाकघर की योजनाओं को प्राथमिकता दे रहे हैं।
डाकघर के मुख्य प्रधान मनोज कुमार ने बताया कि प्रतिदिन डाकघर में अपनी नया खाता खुलवाने के लिए 40 से 50 लोग आ रहे है। बीते कुछ महीनों में बचत खाता, आवर्ती जमा (आरडी), सावधि जमा (एफडी), सुकन्या समृद्धि योजना और वरिष्ठ नागरिक बचत योजना में खातों की संख्या में उल्लेखनीय वृद्धि दर्ज की गई है।
उन्होंने कहा कि आजकल लोग शेयर बाजार और निजी निवेश योजनाओं की तुलना में डाकघर की योजनाएं अधिक सुरक्षित और भरोसेमंद समझते हैं।

