June 6, 2026

जीवा पब्लिक स्कूल में मदर्स डे धूमधाम से मनाया गया

Faridabad/Alive News: सेक्टर-21बी स्थित जीवा पब्लिक स्कूल में मदर्स डे का आयोजन हर्षोल्लास और भावनात्मक माहौल में किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य माताओं के प्रेम, त्याग और समर्पण को सम्मान देना था।

कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुई। इस अवसर पर विद्यालय की उपाध्यक्षा चंद्रलता चौहान, एकेडमिक हेड मुक्ता सचदेवा,प्रधानाचार्या नरजीत कौर तथा अभिभावक मौजूद रहे।

छात्रों ने गीत, नृत्य, कविताएं और लघु नाटिकाओं के माध्यम से अपनी माताओं के प्रति प्यार और सम्मान व्यक्त किया। बच्चों की प्रस्तुतियों ने सभी का मन मोह लिया और माहौल भावुक हो गया।

कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण रेट्रो थीम रैंप वॉक रही, जिसमें माताओं ने रंग-बिरंगे परिधानों में आत्मविश्वास के साथ मंच पर प्रस्तुति दी। इस दौरान कार्यक्रम में उत्साह और खुशी का माहौल देखने को मिला।

विद्यालय प्रबंधन ने सभी माताओं का स्वागत किया और मातृत्व के अमूल्य योगदान को सम्मानपूर्वक नमन किया।