Faridabad/Alive News: फरीदाबाद पुलिस की क्राइम ब्रांच लगातार अवैध हथियार रखने वालों के खिलाफ कार्रवाई कर रही है। इसी कड़ी में क्राइम ब्रांच सेक्टर-65 की टीम ने एक युवक को अवैध देसी कट्टे के साथ गिरफ्तार किया है।
गिरफ्तार आरोपी की पहचान आकाश उर्फ लाडू निवासी गांव फतेहपुर सीकरी, जिला आगरा (उत्तर प्रदेश) हाल निवासी कलंदर कॉलोनी, बल्लभगढ़ के रूप में हुई है।
पुलिस प्रवक्ता के अनुसार, क्राइम ब्रांच सेक्टर-65 की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए आरोपी को काबू किया। तलाशी के दौरान उसके पास से एक अवैध देसी कट्टा बरामद हुआ।
मामले में थाना सेक्टर-58 में शस्त्र अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत केस दर्ज किया गया है। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह देसी कट्टा मथुरा से 3 हजार रुपये में खरीदकर लाया था।
पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है।

